खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर एक घायल

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निंदूरा (बाराबंकी) खड़े ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पर लोगों ने डायल 112 को सूचना दी व एम्बुलेंस को भी दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु तुरन्त अस्पताल भेजवाया।
लखनऊ जनपद के मड़ियांव थाना क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी मोहिबुलल्लापुर निवासी मुन्नू सिंह पुत्र श्री शंकर करीब 45 महमूदाबाद से लखनऊ जा रहा था। बुधवार शाम वह महमूदाबाद से लखनऊ अपने घर लौट रहा था। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर खजुरिहापुरवा के निकट डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिक्षण संस्थान डफरपुर के पास खड़े ट्रैक्टर ट्राली में उसकी बाइक पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राह निकलते लोगों की नजर घायल पड़े युवक पर पड़ी। लोगों ने 108 एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।




