01 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 29.05.2021 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन मुखबिर की सूचना पर पानी की टंकी से 25 कदम पर मोहल्ला रविदास नगर से अभियुक्त सैफुद्दीन उर्फ सलमान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी अहमद नगर थाना गंगाघाट को मय 01 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु 0 अ 0 सं 0 190/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव बनाम सैफुद्दीन उर्फ सलमान उपरोक्त पंजीकृत किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त / बरामदगी
सैफुद्दीन उर्फ सलमान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी अहमद नगर थाना गंगाघाट थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
बरामदगी
01 किलो 250 ग्राम गांजा
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ 0 नि 0 श्री रोहित कुमार पाण्डेय 2. का 0 कृष्ण प्रताप
3. का 0 राजेश कुमार
4. का 0 मुकेश मिश्रा




