हत्या के साक्ष्य का विलोपन करने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
थाना पुरवा , जनपद उन्नाव । हत्या के साक्ष्य का विलोपन करने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा हत्या के साक्ष्य का विलोपन करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । संक्षिप्त विवरण- थाना पुरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु 0 अ 0 सं 0 140/21 धारा 364/302/201 भा.द.वि. के अन्तर्गत धारा 201 भा.द.वि. में वांछित चल रहे अभियुक्त रविप्रकाश वर्मा पुत्र स्व 0 मायाराम निवासी ग्राम सलेथू थाना पुरवा जनपद उन्नाव व अभियुक्ता रामदेवी पत्नी रविप्रकाश वर्मा निवासिनी ग्राम सलेथू थाना पुरवा जनपद उन्नाव को आज दिनांक 09.06.21 को थाना पुरवा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रविप्रकाश उपरोक्त व अभियुक्ता रामदेवी उपरोक्त को समय 09.00 बजे बस स्टैण्ड पुरवा से गिरफ्तार कर मा 0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1.रविप्रकाश वर्मा पुत्र स्व 0 मायाराम निवासी ग्राम सलेथू थाना पुरवा जनपद उन्नाव 2. रामदेवी पत्नी रविप्रकाश वर्मा निवासिनी ग्राम सलेथू थाना पुरवा जनपद उन्नाव पुलिस टीम 1.उ 0 नि 0 श्री थान सिंह | 2. का 0 युगेश प्रजापति 3. का 0 दीपक कुमार 4.म 0 का 0 प्रियंका



