कोतवाली नगर पुलिस ने दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने का प्रयास करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने का प्रयास करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार दिनांक -02.06.2021 को वादी भाग्य नाथ दुबे पुत्र श्री राघवराम दूबे निवासी 1 / 1 बी विशेषखण्ड गोमती नगर जनपद लखनऊ द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि मैं 10 वीं वाहिनी पी.ए.सी. बाराबंकी के गेट के बगल में जमीन की देखभाल करता हूं । कुछ लोग उस जमीन की बाउड्री के गेट का ताला तोड़कर अन्दर गये हैं , ऐसी सूचना एवं उन लोगों का मोबाइल नम्बर मुझे मिला । जिससे मेरे द्वारा बात करने पर पता चला कि सिद्धार्थ नाथ मिश्रा , जनार्दन मिश्रा आदि ने पंकज व राहुल श्रीवास्तव को धोखाधड़ी से इस जमीन अपना बताकर जालसाजी करके बेचने के नाम पर रूपया लेना चाहते है और इसीलिए सिद्धार्थ नाथ मिश्रा आदि लोगों ने जमीन पर अपना हक दिखाने के लिए गेट का ताला तोड़कर अन्दर रखा टुल्लू पम्प व अन्य कृषि सामान उठा ले गये । इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में मु 0 अ 0 सं0-513 / 2021 धारा 419/420/457/380/411 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी किये गये सामान की बरामदगी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम का गठन किया गया । आज दिनांक -03.06.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1 – सिद्धार्थ मिश्रा पुत्र जितेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी टिकरिया सिद्धौर थाना कोठी जनपद बाराबंकी , 2- अवनाथ त्रिपाठी पुत्र स्व 0 हरीशचन्द्र त्रिपाठी व 3- व्यास उर्फ पाठक पुत्र हरिशचन्द्र पाठक निवासीगण बखीरा थाना बखीरा जनपद सन्तकबीर नगर को चोरी के सामान टूल्लू पम्प , अन्य कृषि सामान व दो अदद चेक के साथ चौपुला तिराहा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण 1 – सिद्धार्थ मिश्रा पुत्र जितेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी टिकरिया सिद्धौर थाना कोठी जनपद बाराबंकी । 2 – अवनाथ त्रिपाठी पुत्र स्व ) हरीशचन्द्र त्रिपाठी निवासी बखीरा थाना बखीरा जनपद सन्तकबीर नगर । 3- व्यास उर्फ पाठक पुत्र हरिशचन्द्र पाठक निवासी बखीरा थाना बखीरा जनपद सन्तकबीर नगर । बरामदगी 1- दो अदद तसला ( चोरी किया गया ) 2- दो अदद फावड़े ( चोरी किया गया ) 3- एक अदद टुल्लू पम्प ( चोरी किया गया ) 4- दो अदद चेक ( जालसाजी कर लिया गया ) पुलिस टीम 1.प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 2. उ 0 नि 0 श्री मारकण्डे सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 3. हे 0 का 0 नौशाद अहमद खां , हे 0 का 0 राम दुलारे यादव थाना कोतवाली नगर , बाराबंकी । 4. का 0 सुनील कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।




