Advertisement
अमरोहा

यूपी 0 आई 0 के माध्यम से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 14.000 / -रुपये साइबर सेल अमरोहा द्वारा वापस कराये गये

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद अमरोहा यूपी 0 आई 0 के माध्यम से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 14.000 / -रुपये साइबर सेल अमरोहा द्वारा वापस कराये गये । दिनाँक 31.05.2021 को पीडित / वादी श्रीराम विनोद पाण्डेय पुत्र स्व 0 त्रिगुण पाण्डेय निवासी निर्मल फाइबर प्रा 0 लि 0 , सलारपुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा द्वारा पुलिस कार्यालय में शिकायती / प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे यु ० पी 0 आई 0 के माध्यम से मेरे खाते से 14,000 / – रु 0 निकाल लिये गये है । पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्रीमती सुनीति के निर्देशन में साइबर सैल अमरोहा द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुये त्वरित विधिक कार्यवाही की गई जिसके फलस्वरुप आज दिनाँक 02.06.2021 को पीडित के यु 0 पी 0 आई 0 द्वारा निकाले गये कुल 14,000 / – रुपये वापस प्राप्त हुए । पैसे वापस मिलने पर पीडित श्रीराम विनोद पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक महोदया व साइबर सैल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया ।

साइबर सेल टीम अमरोहा :

1. निरीक्षक श्री रविन्द्र कुमार सिंह साइबर / सर्विलांस सेल अमरोहा ।
2. आरक्षी आकाश साइबर सेल अमरोहा ।
3. आरक्षी लवी चौधरी साइबर सेल अमरोहा ।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button