
रिपोर्ट-सौम्य वर्मा
जनपद उन्नाव । थाना मौरावां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 26.01.2022 को उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद तिवारी मय हमराह फोर्स द्वारा गंगाखेड़ा मोड़ से अभियुक्त ननकऊ उर्फ सुनील कुमार पुत्र स्व ० भगवानदीन निवासी ग्राम पारा थाना मौरावां जनपद उन्नाव उम्र 42 वर्ष को कब्जे से एक अदद तमंचा देशी 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मौरावां में मुकदमा संख्या 021/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. ननकऊ उर्फ सुनील कुमार पुत्र स्व ० भगवानदीन निवासी ग्राम पारा थाना मौरावां जनपद उन्नाव उम्र 42 वर्ष बरामदगी एक अदद तमंचा देशी 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
अपराधिक इतिहास:-
1. मुकदमा संख्या 293/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
2. मुकदमा संख्या 04/2021 धारा 324/323/504/506 आईपीसी
3. मुकदमा संख्या 21/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद तिवारी
2. हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव
3. कांस्टेबल संदीप गुप्ता द्वितीय




