थाना कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से 100 ग्राम मारफीन बरामद ।

थाना कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से 100 ग्राम मारफीन बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । आज दिनांक 24.05.2021 को थानाध्यक्ष कोठी श्री रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अयाज पुत्र रिजवान निवासी बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को ग्राम सराय हिजरा से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 100 ग्राम मारफीन बरामद हुई । उक्त सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु 0 अ 0 सं 0 153/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अयाज पुत्र रिजवान निवासी बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी
बरामदगी
100 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष कोठी श्री रितेश कुमार पाण्डेय जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री मो 0 सुहेल खां थाना कोठी जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 रंजन राय थाना कोठी जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 नागेन्द्र यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी । पुलिस




