लखनऊ
उत्तर प्रदेश में जारी आंशिक कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए फिर एक बार बढ़ा दिया गया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में जारी आंशिक कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए फिर एक बार बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई सुबह सात बजे तक लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 24 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। यूपी सरकार ने कोरोना के मामलों में कमी के बावजूद सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन को बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के मामलों में कमी आई है। लेकिन अगले एक हफ्ते तक जारी रहने वाले लॉकडाउन के दौरान वही पाबंदियां जारी रहेंगी जो कि अब तक लागू थीं। आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। साप्ताहिक बाजार बंद रहेगे बाजारों में दुकानें भी बंद रहेंगी। पहले की तरह इस दौरान लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर रोक है।



