गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-शिवा वर्मा सम्पादक
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरण
मु 0 अ 0 सं 0 117/21 धारा 5/8 गोवध निवा 0 अधि 0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र इदरीश नि 0 174 बरनावा थाना बिनौली जिला बागपत उम्र करीब 29 वर्ष को अजगैन पेट्रोल पम्प के पास से थाना अजगैन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियक्त मुजम्मिल पुत्र इदरीश नि 0 174 बरनावा थाना बिनौली जिला बागपत उम्र करीब 29 वर्ष अपराध करने का तरीका अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.04.21 को डीसीएम संख्या UP 15 ET 5942 में आवारा गौवंशीय पशुओ के भर कर बेचने के लिये ले जाते हुये गाड़ी नाले में फंस जाना व अभियुक्त द्वारा गाड़ी छोड़कर मौके से भाग जाना ।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम
1. उ 0 नि 0 श्री सर्वेश कुमार यादव थाना अजगैन उन्नाव
2. कान्स 0 रितेश पटेल थाना अजगैन उन्नाव




