Advertisement
बाराबंकी

पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुरखाला के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 16.05.2021 को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना विकसित करते हुए अभियुक्त राम मौज पुत्र आशाराम निवासी चौधरीपुरवा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को बेलपुरवा थाना मोहम्मदपुरखाला से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर दो अदद कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुरखाला पर मु 0 अ 0 सं 0 174/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राम मौज पुत्र आशाराम निवासी चौधरीपुरवा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा 12 बोर
2. दो अदद कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री चन्द्रहास मिश्रा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 अब्दुल कय्यूम थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 सौरभ कुमार ,
5.का 0 सुशील कुमार थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button