77वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आज दिनाँक 15.08.2023 को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था नन्दलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इन्स्टीट्यूट, आलापुर बाराबंकी में 15 अगस्त हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। संस्था प्रांगण में ट्रस्टी महोदया श्रीमती प्रभूदेवी द्वारा झण्डारोहण किया गया व सभी ने मिलकर राष्ट्रगान किया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हमारे वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

कालेज के डायरेक्टर डा0 रोहित मोहन ने अपने अभिभाषण में बताया कि इस वर्ष हम लोग 76वीं वर्षगांठ के साथ-साथ 77 स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं। इन्होने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम ‘‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहलें’’है। हम सभी को स्वत्रंता दिवस मनाना चाहिए क्योंकि इससे नागरिकों में एकता की भावना पैदा होती है।

इस अवसर पर इन्स्टीट्यूट के प्रबन्ध निदेशक सुशील कुमार, प्रबन्धक प्रो0 डॉ0 रोहित मोहन, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, डा0 राज कमल, रंजू सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, शमशाद अली, संजय कुमार वर्मा, अंशुमान वर्मा, अवन्तिका परिहार, शिवम वर्मा, विनीता, शुषदयाल, मुकेश वर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




