जिलाधिकारीके अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी एव पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्रि 2021 के प्रथम चरण का समापन कार्यक्रम लोहिया कला भवन में हुआ सम्पन्न

सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी
गतदिवस जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान (शारदीय नवरात्रि 2020 से वासन्तिक नवरात्रि 2021) के प्रथम चरण का समापन कार्यक्रम लोहिया कला भवन में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन) को वृहद रूप से चलाया गया। इस अभियान का प्रथम चरण आज पूर्ण हो गया है और आगे द्वितीय चरण चलाया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से केवल महिलाओं को ही नहीं बल्की पुरूषों को भी जागरूक किया गया। हमें अपने बेटियों को भी समझाना चाहिये और बेटों को भी समझाना चाहिये। महिलाओं का हर प्रकार से सहयोग रहता है चाहे वह घर हो, समाज हो या आफिस हो,महिलाये हर क्षेत्र में अपना योगदान कर रही हैं।
हमारे प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 महामारी में उत्कृष्ठ कार्य किया गया, जिसमें आशा, आंगनबाड़ी,लेखपाल,शिक्षक, सफाई कर्मचारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिलाधिकारी द्वारा आयी हुई सभी महिलाओं को आगामी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इसके पश्चात जिलाधिकारी दीपक मीणा,पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी,मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग द्वारा मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन) प्रशस्ति-पत्र पुलिस विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 14 महिला पुलिस कर्मी, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 28 आशा एवं संगिनी,बाल विकास पुष्टाहार विभाग से 15 आंगनबाडी कार्यकत्री,कृषि विभाग से 05 महिला किसान, राजस्व विभाग से 05 महिला लेखपाल,पंचायती राज विभाग से 05 महिला ग्राम विकास अधिकारी एवं 14 महिला सफाई कार्मिकों, खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली 05 महिला खिलाड़ियों को, माध्यमिक शिक्षा विभाग से 05 शिक्षक एवं 07 टापर्स छात्राएं,बेसिक शिक्षा विभाग से 15 अध्यापिकाएं,मेरी उड़ान आनलाइन की 10 विजेता छात्राओं को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि नारी शक्ति हमारे संस्कृति की धरोहर हैं, हमें इसे समाप्त नहीं करना है। हर युग में नारी का सम्मान रहा है हमें भी इसका सम्मान करना चाहिये। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए 1090, 181,1076,112,1098, 102,108 हेल्पलाइन नम्बर चलाया जा रहा है इस नम्बर पर काल कर विभिन्न प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता,अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षकअवधेश नारायन मौर्या,जिला समाज कल्याण अधिकारी डाक्टर राहुल गुप्ता,जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक,जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, महिला कल्याण अधिकारी, व अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रितेश पाण्डेय द्वारा एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, बच्चियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




