Advertisement
जयपुर

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर में रोजगार मेले का आयोजन।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़

Jaipur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जून को रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर में रोजगार मेले का आयोजन।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 जून, 2023 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर इन भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन 2

रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 43 स्थानों पर किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के सभी विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों में भी नियुक्तियां की जा रही हैं। देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग तथा गृह मंत्रालय आदि सहित विभिन्न विभागों में सरकार में शामिल होंगी।

विज्ञापन 3

इस रोजगार मेले का राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर में भी आयोजन किया जा रहा है। जोधपुर में आयोजित मेले के मुख्य अतिथि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार, तथा अजमेर में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button