Advertisement
बाराबंकी

दलालों के आगे नतमस्तक महादेवा चौकी के इंचार्ज तथा पुलिस प्रशासन

बिशेष संवाददाता मान बहादुर सिंह

रामनगर बाराबंकी प्रकरण ग्राम पंचायत बडनपुर की मजरे सोहाई का है जहां पर बने सामुदायिक शौचालय तथा वर्ष 1999 में उस समय के तत्कालीन ग्राम प्रधान श्रीमती शांति देवी पत्नी गया प्रसाद शर्मा जी के द्वारा निर्माण कराया गया पंचायत भवन गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा अवैध रूप से तार तथा कटीले टहनी का घेराव करके अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसकी शिकायत वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा दिनांक 28 अगस्त 2021 को आईजीआरएस संख्या 40017621035526 के माध्यम से की गई थी जिसमें उस समय के तत्कालीन प्रभारी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार दुबे जी के द्वारा दबंगों से मिलकर चौकी में ही बैठकर फर्जी निस्तारण कर दिया गया हद तो तब हो गई जब चौकी इंचार्ज जी के द्वारा जांच रिपोर्ट में यह तक लिख दिया गया कि सरकारी संपत्ति पर किसी का ना तो कब्जा है और जो आरोप प्रधान प्रतिनिधि जी के द्वारा लगाए जा रहे हैं वह सरासर गलत है चौकी इंचार्ज महोदय जी के द्वारा चौकी में ही बैठकर पूरी फर्जी रिपोर्ट तैयार कर दी गई जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जी के द्वारा ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत महोदय को भी सूचना दी गई जिसमें खंड विकास अधिकारी जी के द्वारा पुलिस तथा राजस्व को ब्लॉक स्तर से एक लेटर जारी करके सरकारी संपत्तियों को दबंगों से मुक्त कराने का आग्रह किया गया लेकिन चौकी से लगाकर थाने तक के पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के नाते तथा दबंगों से मिलकर 10 अक्टूबर 2021 को सरकारी संपत्ति से कुछ ही दूर पर पड़ी भूमि पर विपक्षियों को स्टे आर्डर लाने का पूरा समय दिया गया इस बीच में विपक्षी के द्वारा पूरी तौर से शौचालय तथा पंचायत भवन पर जबरदस्त अतिक्रमण कर लिया गया है एक तरफ सरकार जहां भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है वही भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं तथा कहीं ना कहीं विपक्षियों से मिलकर अवैध कब्जा कराने में अपनी महानता का परिचय जरुर दे रहे हैं गौर करने वाली बात यह भी है कि अपराधियों को संरक्षण सीधा महादेवा चौकी पर दिया जा रहा है दिन भर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है दिन भर अवैध जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं का डेरा महादेवा चौकी पर पड़ा रहता है आज दिनांक 18 दिसंबर को तहसील दिवस में जिला अधिकारी को संबोधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान जी के द्वारा पुनः दिया गया है अब देखना यह है कि जिला अधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदय जी के द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब की जाती है

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button