अनाया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सूची द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। सलोन ब्लाक के सूची में अनाया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (कंप्युटर एंड पैरामेडिकल साइंस) सूची की ओर से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को शील्ड व मेडल देकर व खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं और अतिथियों को भी सम्मानित किया गया अनाया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सूची द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेट की विजेता टीम के कप्तान अमरसिंह और उप विजेता टीम के अखिलेश कुमार को मुख्य अतिथि राम सजीवन यादव प्रबंधक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम की कप्तान अंशिका त्रिवेदी और उपविजेता टीम की कप्तान आयसा पांडेय को सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं इस वर्ष के मेधावी छात्र दीपक यादव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम सजीवन यादव ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने के मूल मंत्र दिए अनाया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सूची के मैनेजिंग डायरेक्टर अखिलेश कुमार सैनी ने बताया की ग्रामीण स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।




