अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बेटी को न्याय दिलाने के लिए नव युवकों ने बलात्कार व हत्या जैसी ह्रदयविदारक घटना के विरुद्ध कैन्डल मार्च निकाला

जनपद सिद्धार्थनगर से यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ से अपराध संवाददता रवि पाठक के साथ देखते रहिये डेली का अपडेट
07/10/2020 दिन बुधवार को 306 विधानसभा छेत्र मिठवल बाजार में छात्र एकता मित्र मंडल के तरफ से वर्तमान सरकार में हमारे देश की बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार व हत्या जैसी ह्रदयविदारक घटना के खिलाफ कैन्डल मार्च निकालकर उन बेटियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देकर हत्यारों को फाँसी देने के लिए अपील किया गया! जिसमें अखिलेश्वर मिश्र,अरशद सिद्दीकी,अजीम खान,फरियाद अली,दुर्गेश राव,चंद्रभूषण यादव,सद्दाम सिद्दीकी,नवरत्न गिरी,प्रितेश कुमार, प्रेमचन्द्र चौरसिया, दिलीप रामचन्द्र चौरसिया तथा समस्त छेत्र की जनता मौजूद रही।



