युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा 0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सन्तकबीरनगर पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अम्बरीश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना को 0 खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु 0 अ 0 सं 0 452 / 2021 धारा 363 / 366 / 376 भा 0 द 0 वि 0 व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त नाम सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व 0 श्रीराम निवासी पचदेवरा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 01.07.2021 को वादिनी की पुत्री को बहला – फुसलाकर भगा ले गया था , जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 02.07.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना को 0 खलीलाबाद पुलिस द्वारा व्यपहृता को बरामद करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 10.07.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ 0 नि 0 श्रामती संध्यारानी तिवारी मय हमराह ।




