ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को भी सुविधा दे सरकार – आलोक श्रीवास्तव

ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को भी सुविधा दे सरकार – आलोक श्रीवास्तव
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से की मांग
सिद्धार्थनगर।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में मान्यता प्राप्त पत्रकारों का पांच लाख रूपये का बीमा और कोरोना वायरस के चपेट में आने से मौत होने पर दस लाख रूपये का मुआवजा देने का घोषणा का ऐलान किया। जो स्वागतयोग्य है, लेकिन मुख्यमंत्री को ग्रामीण अंचल में कार्य कर रहे पत्रकारों को भी सुविधा देनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार जिस तरह से इस महामारी में लॉकडाउन के बीच समाचार कवरेज का काम किये हैं वह काबिले तारीफ है। इसके बावजूद सरकार का केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सुधि लेना पक्षपात पूर्ण है। उन्होने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की दशा तथा दिशा पर शुचिता तथा समन्वय से समतामूलक सिद्धांत पर दृष्टिपात कर यदि मुख्यमंत्री ग्रामीण पत्रकारों को भी यह सुविधा चुनिंदा और सुविधा भोगी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा भी प्रदान कर सकें तो ग्रामीण पत्रकार व उनका संगठन इसके लिए उनका आजीवन आभारी रहेगा और अपने आप को उपेक्षित तथा अन्यथा महसूस नहीं करेगा।




