तू डाल-डाल मैं पात-पात की तर्ज़ पर ढेबरूआ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किए दो चोर, चोरी करने के उपकरण सहित लाखों के जेवरात बरामद

सिद्धार्थनगर-ब्यूरो चीफ (विजय पाल चतुर्वेदी)
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर विजय ढुल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर मयाराम वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशन में तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ढेबरूआ और उप-निरीक्षक महेश सिंह प्रभारी चौकी बढ़नी,हे0का0 विजय यादव,का0वृजेश आर्य,का0पंकज वर्मा,का0अभय नंदन,का0 संजय सिंह द्वारा पुलिस बल के सहयोग से दिनांक 28.08.2020 की रात्रि में दो अभियुक्तों को तू डाल डाल मैं पात पात की तर्ज पर कल्लनडीहवा के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह सह अभियुक्तो के साथ चोरी की योजना बना रहे थे। मौके से दो अभियुक्त अंधेरे का लाभ पाकर भागने में सफल भी रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद लोहे की रॉड का बना पेचकस एक अदद पिलास, पेचकस तथा चोरी के अन्य उपकरण और एक अदद नाजायज चाकू तथा भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि इन्हीं चोरों द्वारा कुछ दिनों पूर्व बढ़नी के लोहिया नगर वार्ड में पुष्पेंद्र सक्सेना के मकान में चोरी की गई थी। अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त घटना से संबंधित चोरी गया माल मशरूका सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद हुये। बरामद हुए आभूषणों की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख आकलित की जा रही है। इस बरामदगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुकदमे के वादी पुष्पेंद्र सक्सेना ने जब अपनी चोरी गई सोने की अंगूठियां, सोने का हार, कई जोड़ी चांदी के पायल,सोने का मंगलसूत्र और मूल्यवान आभूषण देखे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस टीम को बार-बार धन्यवाद ज्ञापित किया।शंकर मोदनवाल पुत्र बजरंगी मोदनवाल निवासी वार्ड नम्बर 10 गोला बाजार कस्बा बढनी थाना ढेबरूआ जनपद-सिद्धार्थ नगर,राम बहादुर यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी वार्ड नम्बर 4 भट्टा मोहल्ला कस्बा बढनी थाना ढेबरूआ जनपद-सिद्धार्थ नगर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर उनके विरुद्ध समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर के न्यायालय रवाना किया गया। मौके से पलायित अभियुक्त फैयाज उर्फ बटलर पुत्र कल्लू उर्फ मसीहुद्दीन निवासी वार्ड 11 गोला बाजार कस्बा बढनी थाना ढेबरूआ जनपद-सिद्धार्थ नगर, तथा किशन वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी वार्ड नम्बर 6 पश्चिम पोखरा कस्बा बढ़नी थाना ढेबरूआ जनपद-सिद्धार्थ नगर की तलाश की जा रही है




