5 साल मासूम बच्ची के साथ दरिंदे ने की दरिंदगी

रिपोर्ट शमीम
रामनगर बाराबंकी । थाना रामनगर छेत्र महादेवा चौकी अंतर्गत ग्राम भैरमपुर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरमपुर निवासी रिंकू वर्मा नाम के युवक ने मंगलवार की शाम को गांव की एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची का अपरहण कर लिया।और इसके बाद जब परिजन को घर में बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने आसपास मासूम बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। तभी इस दौरान रिंकू के 12 वर्षीय बेटे शिवम ने बताया कि उसके पिता बच्ची को उठाकर ले गए हैं।
इसके बाद आनन-फानन में लापता मासूम के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तो हरकत में आई पुलिस ने काफी खोजबीन की और बुधवार की सुबह भैरमपुर के निकट जंगल से मासूम बच्ची को बरामद किया। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है




