वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
-
एनआईसीडीसी और आईआईटी दिल्ली ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल का उपयोग करके राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के लिए सर्वोत्तम स्थान के आकलन पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
यह परियोजना जानकारीपूर्ण निर्णय लेने और टिकाऊ औद्योगिक स्मार्ट शहरों के भविष्य की योजना की रूपरेखा तैयार करने में मदद…
Read More » -
भारत व्यापार वार्ता में जल्दबाजी नहीं करता, सावधानीपूर्वक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाता है: श्री पीयूष गोयल
भारत यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि डब्ल्यूटीओ के मार्गदर्शक सिद्धांतों को डब्ल्यूटीओ एमसी13 में कायम रखा जाए: श्री…
Read More » -
अपेडा ने जैविक निर्यात प्रोत्साहन पर फोकस के साथ समर्पित जैविक संवर्धन प्रभाग बनाया
अपेडा ने उत्तराखंड और सिक्किम से जैविक निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार किया रिपोर्ट:-शमीम कृषि और प्रसंस्कृत…
Read More » -
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने कृषि निर्यात को वित्त वर्ष 1987-88 में 0.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मामूली निर्यात से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2022-23 में 26.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाया है
एपीईडीए का 38वां स्थापना दिवस कृषि निर्यात विस्तार के लिए महत्वपूर्ण है रिपोर्ट:-शमीम वर्ष 1987-88 में 0.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर…
Read More » -
भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति – छठा दौर लीमा में संपन्न
रिपोर्ट:-शमीम व्यापार समझौते के लिए भारत–पेरू वार्ता का छठा दौर 12 से 14 फरवरी, 2024 तक पेरू के लीमा में आयोजित किया गया था, ताकि वर्ष 2017 में…
Read More » -
रक्षा मंत्रालय ने जीईएम पोर्टल की शुरुआत के बाद से इस पर 1 लाख करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मूल्य दर्ज किया
सरकारी ई-मार्केटप्लेस के जरिए रक्षा मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 45,800 करोड़ रुपये के लेनदेन किए रक्षा मंत्रालय…
Read More » -
स्टार्टअप इंडिया पहल: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने तमिलनाडु में दिसंबर 2023 तक 7,559 स्टार्टअप्स को मान्यता दी
रिपोर्ट:-शमीम केंद्र सरकार ने नवाचार को बढ़ावा देने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने…
Read More » -
डीपीआईआईटीने सीमेंट उत्पादन डेटा के संग्रह के लिए सीआईएस पोर्टल पर भारतीय सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया
रिपोर्ट:-शमीम भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने उद्योग की 100 प्रतिशत…
Read More » -
पीएम गतिशक्ति के तहत नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की 65वीं बैठक में पांच बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया
नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने सड़क, रेल और शहरी परिवहन परियोजनाओं का आकलन किया रिपोर्ट:-शमीम नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की 65वीं बैठक…
Read More » -
भारतीय गुणवत्ता परिषद और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए डिजीरेडी सर्टिफिकेशन पोर्टल लांच किया
रिपोर्ट:-शमीम हमारे राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी के रूप में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम ( एमएसएमई ) सेक्टर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय असंतुलनों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एमएसएमई सेक्टर में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम के रूप में भारतीय गुणवत्ता परिषद ( क्यूसीआई ) और ओपेन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ( ओएनडीसी ) ने डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) पोर्टल लांच करने की घोषणा की है। इस पहल के लिए क्यूसीआई का लक्ष्य ओएनडीसी के साथ मिल कर एमएसएमई निकायों की डिजिटल तैयारी का आकलन करना और प्रमाणित करना है। इस ऑनलाइन स्व- आकलन उपकरण का लाभ उठाने के जरिये एमएसएमई ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर निर्बाध रूप से विक्रेताओं के रूप में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियों का मूल्यांकन कर सकते हैं जिससे उनकी डिजिटल क्षमताओं और व्यवसाय क्षमता का विस्तार हो सकता है। डीआरसी पोर्टल की रूपरेखा विवेकपूर्ण विक्रेता यात्रा को सुगम बनाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार की गई है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एमएसएमई और छोटे खुदरा विक्रेता निर्बाध रूप से विद्यमान डिजिटाइज्ड कार्यप्रवाह में एकीकृत हो सकें। प्रमाणन प्रक्रिया ऑनलाइन प्रचालनों के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण की उपस्थिति, सॉफ्टवेयर तथा प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में दक्षता, विद्यमान डिजिटाइज्ड कार्य प्रवाह के साथ समेकन और ऑर्डरों तथा कैटेलॉग प्रस्तुतियों के कुशल प्रबंधन सहित डिजिटल तैयारियों के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करती है। इस अवसर पर क्यूसीआई के अध्यक्ष श्री जक्सय शाह ने कहा ‘‘ डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) पहल गांवों को संवेदनशील बनाने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की हमारे प्रधानमंत्री की अपील की तर्ज पर है। यह हाल ही में लांच किए गए ‘ फस्र्ट ( फोरम फॉर इंटरनेट रिटेलर्स, सेलर्स एंड ट्रेडर्स ) ‘ के उद्देश्यों से भी मेल खाता है। डीआरसी पोर्टल का लांच एमएसएमई को सशक्त बनाने और ई- कॉमर्स को और अधिक समावेशी तथा सुलभ बनाने के हमारे मिशन का एक महत्वपूर्ण क्षण है। ‘‘ ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री टी कोशी ने कहा,‘‘ डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) एमएसएमई के लिए एक रूपांतरकारी कदम साबित हो सकता है जो उन्हें उभरते ई- कॉमर्स व्यवसाय परिदृश्य को नेवीगेट करने के लिए आवश्यक डिजिटल क्षमताओं से सुसज्जित करेगा। डीआरसी नेटवर्क में एमएसएमई के समेकन में तेजी लाता है, साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था में फलने फूलने की उनकी क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सभी व्यक्तियों के लिए अधिक मजबूत और सशक्त भविष्य को सक्षम बनाने के लिए डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। ‘‘ डिजीरेडी सर्टिफिकेशन ( डीआरसी ) पहल के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, इच्छुक पक्ष आधिकारिक डीआरसी पोर्टल https ://digiready.qcin.org/. को विजिट कर सकते हैं।
Read More »