Advertisement
भारतवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत और पेरू व्यापार समझौते पर बातचीत में गति – छठा दौर लीमा में संपन्न

रिपोर्ट:-शमीम 

व्यापार समझौते के लिए भारतपेरू वार्ता का छठा दौर 12 से 14 फरवरी, 2024 तक पेरू के लीमा में आयोजित किया गया था, ताकि वर्ष 2017 में वार्ता प्रकिया की औपचारिक घोषणा के पश्चात शुरू हुए काम को जारी रखा जा सके।

इस दौर की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई। समारोह में पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री, सुश्री टेरेसा मेरा; पेरू में भारत के राजदूत, श्री विश्वास सपकाल; भारत के मुख्य वार्ताकार, श्री विपुल बंसल; पेरू के मुख्य वार्ताकार, श्री गेरार्डो मेज़ा; और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान, पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री सुश्री टेरेसा मेरा और भारत के मुख्य वार्ताकार श्री विपुल बंसल ने संक्षिप्त परिचयात्मक टिप्पणी देते हुए दक्षता के साथ काम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कोरोना महामारी से पूर्व अगस्त 2019 तक दोनो देशों के बीच वार्ता के पांच सफल दौर आयोजित किए जा चुके थे। अक्टूबर, 2023 में वर्चुअल माध्यम से वार्ता का दौर दोबारा शुरू हुआ।

दोनों वक्ताओं ने रचनात्मक समाधान खोजने और आम सहमति तक पहुंचने के लिए व्यावहारिकता के साथ बातचीत प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौता दोनो देशों के नागरिकों और उद्यमों के लिए व्यापार के अधिक अवसर सृजित करेगा। इससे दोनो देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध भी सुदृढ़ होंगे।

विज्ञापन

वार्ता के इस दौर में, नौ कार्य समूहों ने व्यक्तिगत बैठकें कीं। जिनमें वस्तु-व्यापार, उत्पत्ति के नियम, विभिन्न सेवाओं से संबद्ध व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं, व्यापार सुविधा, विवाद निपटान, प्रारंभिक प्रावधान और सामान्य परिभाषाएं, अंतिम प्रावधान और कानूनी तथा संस्थागत मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन 2

छठे दौर की इन बैठकों में दोनों देशों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संबंधित वार्ता दलों ने भी हिस्सा लिया। पेरू की ओर से, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने किया, जिसमें अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, उत्पादन, सीमा शुल्क प्रशासन सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय के सरकारी अधिकारी और कानूनी प्रतिनिधि शामिल थे।

विज्ञापन 3

इस सप्ताह व्यापार में तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पौधों से संबद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, व्यापार सहयोग और समाधान से संबद्ध अन्य कार्यबल आभासी बैठकें जारी रखेंगे। अगला दौर अप्रैल 2024 में आयोजित होने की उम्मीद है। तारीख आने वाले दिनों में निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन 4

पिछले दो दशकों में, भारत और पेरू के बीच व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष  2003 में दोनो देशों के बीच व्यापार 66 मिलियन अमेरिकी डॉलर था जो वर्ष 2023 में बढ़कर लगभग 3.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button