बाराबंकी
आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत होना प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट क्षेत्र के महाराजगंज निवासी सत्यनाम पुत्र रामकिशोर के घर के बाहर बाग मे बंधी दो भैंसों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से दो भैसों की मौत हो गई सूचना पर मौके पर राजस्व प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंच कर निरीक्षण किया




