रायबरेली
गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट-मोहम्मद शकील
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2026 धारा-105 बीएनएस का वांछित अभियुक्त भूपेन्द्र नाई पुत्र राकेश नाई निवासी ग्राम पिछवारा थाना जगतपुर रायबरेली को थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है।




