Advertisement
रायबरेली

हत्या की घटना का अनावरण , 01 अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद रायबरेली के थाना डीह क्षेत्र अन्तर्गत दिनाँक 23 जुलाई 2021 को ग्राम गुलाबगंज के निकट बाग के करीब एक खेत में 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी । इस सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सलोन व थाना डीह पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतका के माता – पिता नहीं है तथा वह अपनी नानी के साथ रहती थी । पूछताछ पर मृतका की नानी द्वारा बताया गया कि संपत्ति के लालच में मृतका के चाचा दिनेश व उसके साथी जितेंद्र द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है । इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा फोरेंसिक / पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था । प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 282/2021 धारा -364,302 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी । पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सलोन के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 282/2021 धारा -364,302 भादवि से संबंधित अभियुक्त- दिनेश यादव पुत्र बजरंगी निवासी देवऊ का पुरवा मजरे अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन संख्या- UP33AV4383 ( हीरो होण्डा स्पलेण्डर ) के साथ कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के चम्पा देवी मन्दिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद कर लिया गया है । अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा -207 के अन्तर्गत सीज किया गया है । पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश यादव पुत्र बजरंगी यादव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हम दो सगे भाई थे मेरे भाई का नाम रमेश यादव था रमेश और उसकी पत्नी भूलन का भी देहांत हो चुका था उनकी एक लडकी रेशू उम्र 12 वर्ष थी रेशू के अलावा उनके कोई औलाद नही थी । उनकी जमीन जो गाँव मे सडक पर थी और जमीन काफी कीमती व कामर्शियल थी जिस पर मेरी नजर थी भैया भाभी की मृत्यु के बाद जमीन रेशू के नाम आ गयी थी मै चाहता था रेशू मेरे साथ रहे और जमीन मुझे दे दे क्योकि जमीन बहुत कीमती थी लेकिन रेशू की नानी शिवदेवी रेशू को अपने साथ अपने गाँव गुलाबगंज मे रखी थी । मैं कई बार गया लेकिन बात नही बनी । मुझे डर था कि रेशू अपनी जमीन अपने नानी या मौसा मौसी को न दे दे । तब मैने अपने साथी जितेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी भोदू का पुरवा मजरे अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली के साथ मिलकर रेशू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया दिनांक 22/23 जुलाई की रात्रि को मैने व जितेन्द्र ने रेशू को उसके घर से उठाकर बाग मे ले जाकर चाकू से गला काट कर मार डाला तथा चाकू वही बाग मे छिपाकर हम लोग मोटर साइकिल से भाग आये थे ।

गिरफ्तार अभियक्त नाम व पता :-

1 – दिनेश यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी देवऊ का पुरवा मजरे अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।

बरामदगी:-

विज्ञापन

01 अदद चाकू आलाकत्ल ( घटना में प्रयुक्त ) । मोटरसाइकिल वाहन संख्या- UP33AV4383 ( हीरो होण्डा स्पलेण्डर ) ।

विज्ञापन 2

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

विज्ञापन 3

1. थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह थाना डीह रायबरेली ।

विज्ञापन 4

2. उप – निरीक्षक संतोष कुमार थाना डीह रायबरेली ।

विज्ञापन 5

3. मुख्य आरक्षी राजेश मिश्रा थाना डीह रायबरेली ।

4. आरक्षी सुमित शर्मा थाना डीह रायबरेली ।

5. आरक्षी राजेश शिल्पकार थाना डीह रायबरेली ।

6. आरक्षी कुन्दन यादव थाना डीह रायबरेली ।

7. आरक्षी आशीष कुमार थाना डीह रायबरेली ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button