Advertisement
बाराबंकी

नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्यवक के दिशा निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ वृक्षरोपित कर संकल्प लिया गया

नवाबगंज, बाराबंकी, 05 जून। नेहरू युवा केन्द्र बाराबंकी की जिला युवा समन्यवक प्रियंका चौहान के दिशा निर्देशन आज शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खण्ड बंकी ग्राम पंचायत गनौरा, जसमंडा, पलिया मसूदपुर तथा नगर के लखपेड़ाबाग में पूरे हर्षोल्लास के साथ वृक्षरोपित कर संकल्प लिया गया। वैश्विक महामारी का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए सभी लोग अपने फोन में आई गॉट, दीक्षा एप्प व आरोग्य सेतु एप्प डाऊनलोड करने की अपील की। कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नेहा मौर्या ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में सभी लोग जानते होंगे लेकिन यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह क्यूं और कब मनाया जाता है, तो आप जान लें कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और राजनीतिक चेतना जाग्रत करने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है, जिससे आम जनमानस को प्रेरित किया जा सके और पर्यावरण दिवस के लिए 5 जून का दिन ही क्यों तय है। सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र में 5 से 16 जून तक मानव पर्यावरण पर शुरू हुए सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र आम सभा और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के द्वारा कुछ प्रभावकारी अभियानों को चलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई। इसी दौरान मण्डल अध्यक्ष सविता, शिखा मौर्या, गायत्री, प्रीती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का जन्म हुआ तथा प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जाग्रत करना और आम जनता को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक आम, सागवान, जामुन, यूकिलिप्टस, बरगद, अमरूद व नीम के वृक्ष रोपित कर मिशाल कायम की। उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी द्वारा दी गई।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button