Advertisement
अपराधअब तकअभी तकआगरा
Trending

नकली नोट छाप कर मार्केट में ठगी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।

जनपद आगरा में चोरी,लूट,डकैती आदि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना हरीपर्वत पुलिस टीम , क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग , स्वाट , सर्विलांस टीम एन 0 एच 0 02 टीपी नगर चौराहा पर चैकिंग के दौरान । मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आगरा शहर में पिछले कई महीनों से नकली नोटों को असली के रूप में बिक्री करने वाले तथा नकली नोटों को असली के रूम में मार्केट में चलाकर ठगी की घटना करने वाला गिरोह आज फिरोजाबाद से सिकन्दरा आगरा की ओर आ रहा है । यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची एवं बैरियर लगा कर सघनता से चैकिंग करने लगी । चैकिंग के दौरान एन.एच .2 पर ट्रैफिक धीमा हो गया । कुछ समय बाद एक होण्डा सिटी गाड़ी आती हुई दिखाई दी । पुलिस टीम को चेकिंग करता देख गाड़ी सवार मोड़ के भागने लगे । यातायात में कई गाड़ियां खड़े होने के कारण गाड़ी मोड नही पाये । शक होने पर पुलिस टीम ने चारों ओर से घेरकर तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस टीम ने तलाशी लेने पर गाड़ी व अभियुक्तगण के कब्जे से रू 0 1,95,000 / – ( 2000 व 500 के कुल एक लाख पचानवे हजार ) नकली नोट , 01 लग्जरी कार , 01 कलर प्रिन्टर ( एच.पी. ) , 02 रबर मुहर , 01 चाकू , 01 टेप , 01 गोनदानी , 01 ब्रुस व एक सुई मय सिरेंज बरामद हुयी । उपरोक्त के सम्बंध में थाना हरिपर्वत पर मुकदमा संख्या420/467/471 / 489 क , ख , ग , घ भादवि पंजीकृत किया गया । 43 / 2022

पूछताछ का विवरण :-

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अपना नाम कमल प्रताप सिंह उर्फ के ० पी ० सिंह , नीलकमल व मनीष बताया। बरामद एक ही सीरियल नंबर के नोटों के संबंध में जानकारी की गयी जिस पर पकडे गये जो दो -दो हजार रुपये के नोट एक ही सीरियल नंबर के बरामद हुये हैं , वह सभी नोट नकली नोट हैं , जिन्हें हमने रंगीन कलर प्रिन्टर के माध्यम से तैयार करके बनाया है । इन नोटों को हम असली के तौर पर मार्केट में चलाते हैं तथा जो दस , बीस व पचास के नोट बरामद हुये हैं वह हमारे खर्चे के रुपये हैं । हम इन नोटों को जिस प्रिन्टर मशीन से मनाते हैं वह प्रिन्टर मशीन हमारी गाडी में पीछे पडी हुयी है तथा कुछ नोट गाडी की आगे वाली ड्रोल में भी रखे हुये हैं । पुलिस टीम द्वारा आगे रखे नोटों व मशीन को जब्त कर लिया गया ।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-

विज्ञापन 2

01. नाम कमल प्रताप सिंह उर्फ के.पी. सिंह

विज्ञापन 3

02. नीलकमल

विज्ञापन 4

03. मनीष

विज्ञापन 5

बरामदगी का विवरण:-

01. रू 01,95,000 / – के नकली नोट ।

02. 01 लग्जरी कार होण्डा सिटी ।

03. 01 कलर प्रिन्टर ( एच.पी. ) ।

04.02 रबर मुहर

05. 01 अवैध चाकू ।

06. 01 टेप , 01 गोनदानी , 01 ब्रुस व 01 सुई मय सिरेंज ।

आपराधिक इतिहास का विवरण :-

1. कमल प्रताप सिंह

01. मुकदमा संख्या 43 / 2022 धारा 420 / 467/471/489 ( क , ख , ग , घ ) भादवि थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

2. नीलकमल

01. मुकदमा संख्या 43 / 2022 धारा 420 / 467/471/489 ( क , ख , ग , घ ) भादवि थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

3. मनीष

01. मुकदमा संख्या 43 / 2022 धारा 420 / 467/471/489 ( क , ख , ग , घ ) भादवि थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

पुलिस टीम : –

01. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

02. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार प्रभारी क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग टीम जनपद आगरा ।

03. उप निरीक्षक अजय कुमार प्रभारी स्वाट टीम जनपद आगरा ।

04. उप निरीक्षक सचिन धामा प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद आगरा ।

05. उप निरीक्षक अमित प्रसाद थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

06. उप निरीक्षक राजकुमार बालियान थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

07. हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार ,कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार  कांस्टेबल संदीप मिश्रा , कांस्टेबल ऋषि कुमार क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग टीम जनपद आगरा ।

08. हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र बाबू कांस्टेबल अमित कुमार स्वाट टीम जनपद आगरा ।

09. हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी , हेड कांस्टेबल अरूण कुमार सर्विलांस टीम जनपद आगरा ।

10. कांस्टेबल कमल सिंह , कांस्टेबल अनिल कुमार , कांस्टेबल ब्रजेश कुमार थाना हरीपर्वत जनपद आगरा ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button