स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य व आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर चतुर्थ वाहिनी , सशस्त्र सीमा बल द्वारा साईकिल यात्रा का आयोजन तेजपुर (असम) से नई दिल्ली तक किया गया ।

रिपोर्ट शिवा वर्मा।
बाराबंकी । स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य व आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर चतुर्थ वाहिनी , सशस्त्र सीमा बल द्वारा साईकिल यात्रा का आयोजन तेजपुर (असम) से नई दिल्ली तक किया गया । इसी के क्रम में साईकिल यात्रा आज बाराबंकी के शिवराम सिंह इंटर कालेज, पल्हरी बाराबंकी पहुंची । शिवराम सिंह इंटर कालेज, पल्हरी बाराबंकी में साईंकिल यात्रा के स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमे जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । सांसद श्री रावत जी द्वारा सभी साईकिल सवार कमांडेट व जवानों का माला पहना कर स्वागत किया ।
इस मौके पर पूर्व विधायक शिवकरन सिंह , पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, एस.एस.बी. कमान्डेंट योगेश, शिवकुमार शर्मा , रवि रावत प्रमुख हरख, शुभम वर्मा, राजेश वर्मा, दिनेश चन्द्र रावत अन्य लोग उपस्थित रहे।




