
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा लूट की सनसनीखेज घटना के अनावरण
रिपोर्ट-शिवा वर्मा संपादक
थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 03 शातिर अन्तर्राज्यीय ट्रक लुटेरों को किया गया गिरफ्तार लूटे गये 02 ट्रक व घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित कुल 03 ट्रक बरामद
दिनांक -02.04.2021 को शैलेश सिंह पुत्र अकबाल सिंह निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना हैदरगढ़ पर सूचना दी गयी कि ट्रक नम्बर- UP42BT6233 को ड्राइबर जीतू प्रसाद गिट्टी लादने ले जा रहा था कि रास्ते में संगम ढाबा पर दिनांक -01 / 02.04.2021 की रात्रि नींद लगने की वजह से ट्रक खड़ी करके सो गया था । अज्ञात व्यक्ति ट्रक , नकद रूपये और मोबाइल लूट कर भाग गये , इस सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ पर H0 सं0-106 / 2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया । इसी प्रकार दूसरी घटना दिनांक -22.04.2021 को विजय कुमार यादव पुत्र राम स्वरूप यादव निवासी ग्राम सियरापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती ने थाना हैदरगढ़ पर सूचना दिया कि मेरी ट्रक सख्या UP51AT6536 को ड्राइवर सतीश कुमार वर्मा पोखरा चीनी मिल थाना हैदरगढ़ के पास खड़ी किया था तभी 04 अज्ञात लोगों ने ट्रक व उसमें रखी नकदी लूट लिये और एक व्यक्ति ट्रक लेकर फरार हो गया । अन्य 03 लोगों ने मेरे ड्राइवर व क्लीनर को ट्रक से उतार कर प्राइवेट गाड़ी में घुमाते हुए कनवा नहर के पास उतार कर चले गये । इस सूचना पर थाना हैदरगढ़ पर मु 0 अ 0 सं0-122 / 21 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा लूट की सनसनीखेज घटना के अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री नवीन सिंह के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन किया गया । जिसमें सर्विलांस टीम , स्वाट टीम एवं थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण करने हेतु अथक प्रयास किया जा रहा था । मैनुअल इंटेलीजेंस एवं सर्विलांस के आधार पर दिनांक -29.05.2021 को पुलिस टीमों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई और शातिर ट्रक लुटेरों के गिरोह के 03 सक्रिय सदस्यों
1. समीर उर्फ ननकऊ पुत्र इद्रीस निवासी असोव थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़
2. मो 0 अकलीम अली पुत्र नईम निवासी उद्वरनपुर थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़
3. उदय वर्मा पुत्र गया प्रसाद वर्मा निवासी पूरे पौलहा मजरे मौराम बोझी थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के निशादेही पर लूटे गये दोनों ट्रक सहित घटना कारित करने में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया ।
ट्रक लूट अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है । इनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की घटना कारित की जाती थी । अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि इनके द्वारा ढाबे के पास खड़े ट्रकों को निशाना बनाया जाता था और अपने साथ लूट की घटना करने के लिए एक ट्रक व स्विफ्ट डिजायर कार लेकर चलते थे । ट्रकों को सड़क के किनारे रेकी करने के उपरान्त ट्रक को चिन्हित करते थे और लूट करने के लिए ट्रक के एक तरफ से अपने ट्रक को खड़ा करके आड़ कर देते थे और ट्रक के पीछे स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी कर देते थे तत्पश्चात ट्रक में दोनों तरफ से चढ़कर ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बना लेते थे । अभियुक्तगण में सभी लोग ड्राइवर है जिनको ट्रक की सारी जानकारी है । ट्रक को कुछ दूर ले जाने के बाद सुनसान स्थान पर ड्राइवर व क्लीनर को चार पहिया वाहन में बैठा देते थे और ट्रक को अकील लेकर चला जाता था । चार पहिया वाहन में बैठे ड्राइवर व क्लीनर को वहीं आस – पास ही घुमाते रहते थे काफी समय हो जाने पर एवं लूटे गये ट्रक को काफी दूर निकल जाने के इत्मीनान होने पर ड्राइवर और क्लीनर को उसी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर छोड़ कर भाग जाते थे । अभियुक्तगण द्वारा जनपद अमेठी , बस्ती , सुलतानपुर , कानपुर , प्रयागराज व कौशाम्बी आदि जनपदों में लूट की घटना कारित थे । लूटे गये ट्रक को उत्तराखंड सितागंज जाकर इंजन नं 0 तथा चेचिस नं 0 की कूट रचना करके अन्य राज्य के नम्बर पर ट्रांसफर करा देते थे जिसके पश्चात अनापत्ति ( NOC ) कराकर उत्तराखण्ड राज्य का नया नम्बर आवांटित करा लेते थे तत्पश्चात ट्रक को बेच देते थे ।
नाम – पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. समीर उर्फ ननकऊ पुत्र इद्रीस निवासी असोव थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
2. मो 0 अकलीम अली पुत्र नईम निवासी उद्वरनपुर थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ ।
3. उदय वर्मा पुत्र गया प्रसाद वर्मा निवासी पूरे पौलहा मजरे मौराम बोझी थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ ।
वांछित अभियुक्तगण
1 – अकील पुत्र इद्रीस निवासी असोव थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
2 – शकील पुत्र इद्रीस निवासी असोव थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
3 – धीरज यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी रायगढ़ सरैया थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 4 – अमर सिंह उर्फ मुन्नी उर्फ महराज पुत्र बृजलाल सिंह थाना चौपई थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ ।
5 – सलमान पुत्र आशिक अली निवासी महुली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
6 – फरमान उर्फ आरिफ पुत्र राहत हुसैन निवासी वार्ड नं0-8 व थाना सितारगंज जनपद उधमसिंह नगर ( उत्तराखंड )
बरामदगी
1. ट्रक नम्बर- UP42BT6233 ( संगम ढाबा के पास से लूटी गयी )
2. ट्रक नम्बर- UP51AT6536 ( पोखरा चीनी मिल के पास से लूटी गयी )
3. ट्रक नम्बर- UP72AT8686 ( ट्रक लूट की घटना में प्रयुक्त ) आपराधिक इतिहास समीर उर्फ नन्हकऊ पुत्र इन्द्रीश निवासी असावां थाना सागीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
1. मु 0 अ 0 सं 0 380/17 धारा 395/412 भा 0 द 0 वि 0 थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर ।
2. मु 0 अ 0 सं 0 653/17 धारा 395/412/ 342/419/420 भा 0 द 0 वि 0 थाना कोखराज कौसाम्बी ।
3. मु 0 अ 0 सं 0 400/17 धारा 307 भा 0 द 0 वि 0 थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर ।
4. मु 0 अ 0 सं 0 401/17 धारा 3/25 आर्स एक्ट हुसैनगंज जनपद फतेहपुर ।
5. मु 0 अ 0 सं 0 941/16 धारा 147/148/149/307/504/506/452 भा 0 द 0 वि 0 व 7 सीएल एक्ट थाना सागीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
6. मु 0 अ 0 सं 0 49/18 धारा 2/3 यूपी 0 गैंगेस्टर एक्ट थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर ।
2. मो 0 अकलीम अली पुत्र नईम निवासी उद्वरनपुर थाना लालगंज अझारा जनपद प्रतापगढ़ ।
1. मु 0 अ 0 सं 0 192/18 धारा 41/411/412/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली ।
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री ओमवीर सिंह चौहान थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
2. निरीक्षक श्री अक्षय कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी मय टीम ।
3. अतिरिक्त निरीक्षक श्री धीरज कुमार सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
4. थानाध्यक्ष श्री रितेश पाण्डेय थाना कोठी जनपद बाराबंकी । 5. उ 0 नि 0 श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद बाराबंकी मय टीम ।
6. व 0 उ 0 नि 0 श्री अभिमन्यु शुक्ला थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
7. उ 0 नि 0 अमर बहादुर , उ 0 नि 0 श्री मुश्ताक अहमद थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
8. का 0 नितिन चौधरी , का 0 अजय कुमार थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
9. का 0 विनय प्रताप सिंह का 0 कृष्णानन्द यादव थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
10. का 0 अमर यादव का 0 धीरेन्द्र सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
11. का 0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह , का 0 विपिन कुमार थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।




