अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसबाराबंकी
मंदिर पहुंचे लोगों पर शोशल डिस्टेंसिंग व मास्क न पहनने पर पुलिस ने की कार्यवाही

फतेहपुर, बाराबंकी। गुरु पूर्णिमा पर कोतवाली फतेहपुर अंतर्गत गुरसेल माता मंदिर पर कुछ भक्त मुंडन संस्कार कराने के लिए पहुंचे जहां मंदिर समिति के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने की बात कही गई। किन्तु लोगों ने नही
सुना साथ ही मंदिर समिति ने लॉक डाउन उल्लंघन ना करने की बात करते हुए उन्हें कार्यक्रम करने से मना किया। बावजूद लोगों ने कार्यक्रम जारी रखा जिस पर मंदिर कमेटी द्वारा 112 नंबर व कोतवाली पुलिस को कॉल कर सूचना
दी। मौके पर पहुंची 112 ने भीड़ को खदेड़ा जिसके बाद कोतवाली फ़तेहपुर पुलिस ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व मास्क न पहनने के चलते 15 – 20 लोगों पर 290 के तहत कारवाही की।




