
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या- 120/2024 धारा- 305/ 317(2)/316(2) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. तनवीर उर्फ शिवा पुत्र वाहिद शब्बीर निवासी सहादतनगर थाना पिहानी जनपद हरदोई मूल पता- ग्राम गुर्री चौकी, थाना रोजा जनपद शाहजहापुर।
2. सौकीन पुत्र अच्छन मोहल्ला प्यास कस्वा व थाना सिरोली जनपद बरेली।
3. अबरास उर्फ लालू पुत्र शौकीन मोहल्ला प्यास कस्वा व थाना सिरोली जनपद बरेली।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
वादी मुकदमा श्री कुलदीप पुत्र जवहार लाल निवासी सिकन्दरपुर खास थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ ने थाना कम्पिल पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 11-08-2024 रात्रि में वादी के घर से अभियुक्तों द्वारा वाउन्ड्री वाल के सहारे घर के अंदर आकर सामान व पैसे चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कम्पिल पर दिनांक 12.08.2024 को मुकदमा संख्या-120/2024 धारा- 305/316(2) बीएनएस बनाम वाइस्तवा सोभी ठाकुर पुत्र नामालूम व 03 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण:- प्रकाश में आये अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम गांव में सामान बेचने के बहाने से फैरी लगाते है व रैकी करते है। गावं से बने एकान्त मकानो को चिन्हित करते है व चोरी की घटना को अन्जाम देते है। हम लोगो का निवास एक जगह का 15-20 दिन से अधिक नही रहता है। और हम लोगो का मुख्य उद्देश्य घुम-घुमकर चोरी करने से अपना जीवन यापन करते है। दिनांक 11-08-2024 को रात्रि में थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकन्दरपुर खास में गांव के बाहर बने एक मकान में हम लोगो ने चोरी की थी।
चोरी किये गये सामान व रुपयो में से ज्यादातर गहने हम लोग पहले ही आने-जाने वाले राहगीरों को ओने-पोने दाम में बेच चुके है। एक मोबाइल भी चोरी किया था जो हम लोगों ने रास्ते में फेक दिया था। जो गहने व पैसे हम लोगो के पास है उसी चोरी के है जो बच गये थे।
बचे हुए गहने को हम लोग बेचने के लिए वाहन की तलाश में बैठे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया है।




