थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद ।

थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय / वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही की गई । आज दिनांक 30.05.2021 को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजमेरी पुत्र तोफीक अली निवासी ग्राम जगईपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को ग्राम रहिलामऊ पुल , थाना बड्डूपुर से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु 0 अ 0 सं 0 102/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त अजमेरी पुत्र तोफीक अली निवासी ग्राम जगईपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी । बरामदगी:- 1. एक अदद तमंचा 315 बोर 2. एक अदद कारतूस 315 बोर पुलिस टीम:- 1. थानाध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी । 2. उ 0 नि 0 श्री जवाहर लाल द्विवेदी थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी । 3. हे 0 का 0 उदय शंकर सिंह चौहान थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।




