
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र फतेहपुर रामनगर रोड निकट साढ़ेमऊ बाजार से आगे शिव मंदिर के पास भतीजी को ससुराल भेज कर शराब के नशे में धुत होकर घर लौट रहा था तभी युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गहरी खाई में गिरी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी रातभर कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पड़ा देखा और फतेहपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

युवक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव का निवासी 30 वर्षीय धर्मराज अपनी भतीजी अंजनी को ससुराल भेजने के बाद शराब के नशे में बाइक से लौट रहा था। तभी फतेहपुर थाना क्षेत्र के साढ़ेमऊ बाजार से आगे शिव मंदिर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर गहरे खाई में गिरी। युवक रातभर वहीं पड़ा रहा वहीं उसकी तलाश करते हुए परिजनों को उसका कुछ पता नहीं लग पाया।

शुक्रवार की सुबह राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी और उन्होंने देखा कि युवक खाई में गिरा हुआ था। राजगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास जाकर देखा तो युवक के पास एक आधार कार्ड मिला, जिससे युवा की पहचान हो सकी।

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया और युवक के परिजनों को सूचना दी।

जहां डॉक्टर निसार अहमद ने प्राथमिक उपचार किया डॉक्टर निसार के अनुसार, युवक रातभर खुले मौसम में पड़ा रहने के कारण उसे अधिक ठंड लग गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




