जिस व्यक्ति ने अपने मन को निर्लोभी बना लिया है, मोह माया से संतोष धार कर लिया है

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
दर्शलक्षण पर्व विशेष-चौथा दिन-उत्तम शोच धर्म अर्थात् जिस व्यक्ति ने अपने मन को निर्लोभी बना लिया है, मोह माया से संतोष धार कर लिया है, उसे जीवन मतें परम शान्ति निश्चित उपलब्ध हो जाती है। क्षुल्लक श्री विगुण सागर जी प्रवचन के माध्यम से पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में दशलक्षण पर्व के चौथे दिन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा शुचिता का होना ही शौच धर्म है। लोभ कषाय के कारण मानव का मन सदा अशुचि बना रहता है। संतोष की भावना जब हृदय में प्रकट होती है तब मन में शुचिता का भाव जाग्रत होता है। इस धर्म के पालन से छोटे-बडे़ का भेद मिट जाता है। इसलिये हमें कभी भी लालच नहीं करनी चाहिये हमारे पास जो भी है। उसे सबके साथ बांटना चाहिये यही है उत्तम शौच धर्म।।
प्रातः कालीन बेला में ंभगवान मुनिसुब्रतनाथ जी का पंचामृत अभिलेक व शान्तिधारा की गयी। सायं कालीन बेला में फैंसी ड्रेस का प्रोग्राम किया गया जिसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग लिया। फैंसी ड्रेस में शुभ्र जैन, जिविसा जैन, अयांस जैन, ईनाया जैन, सुविध जैन, अंश जैन, प्रमुख रहे। यह सभी कार्यक्रम उड़ान गू्रप की महिलाओं द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से मोनिका जैन, बिन्दाया, शिल्पा, बरखा, मोघा, सोनम जैन उपस्थित रहीं।
सभी पुरस्कार चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन कमेटी की तरफ से बांटे गयें।




