Advertisement
अब तकअभी तकभारत

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा समारोह का नेतृत्व करेंगे

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा / मो0 शमीम

जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनआईएसटीएस), झारखंड में 2 अप्रैल, 2022 को अपना चौथा स्थापना दिवस मनाएगी

जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) के अंतर्गत स्थापित एक स्वायत्त संगठन जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) 2 अप्रैल, 2022 को जनजातीय संस्कृति केंद्र, जमशेदपुर, झारखंड में अपना चौथा स्थापना दिवस मनाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित होंगे।
जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने चार वर्ष पहले जनजातीय विद्यार्थियों को उनके अपने वातावरण में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी यात्रा शुरू की थी। एनईएसटीएस ने 2019 से अपनी छोटी यात्रा में, अब तक कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं और 391 नए स्कूलों को स्वीकृति दी है। 140 स्कूलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 123 स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। जनजातीय कार्य मंत्रालय और एनईएसटीएस ने पुरानी योजना के अंतर्गत 2025 तक सभी 452 नए स्कूलों और निर्माणाधीन 67 स्कूलों के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इन स्कूलों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित राज्य के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी तथा एनईएसटी में अधिकारियों की समर्पित टीम द्वारा विकसित एक ऑनलाइन निगरानी तंत्र के माध्यम से की जा रही है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button