राजमहल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित, शिक्षा व संस्कार पर दिया गया जोर।

राजमहल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी आयोजित, शिक्षा व संस्कार पर दिया गया जोर।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में वंदना सभा के दौरान अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह, सह सचिव श्री भूदेव जी एवं समिति सदस्य श्री जंगबहादुर जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
इस गोष्ठी में कक्षा अरुण से लेकर कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संस्कार आधारित शिक्षा प्रणाली तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां विद्यार्थियों को उत्तम संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है और वे जीवन में सही दिशा प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान दीदीजी झूमपा जी ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री सुरेंदर जी ने किया।
गोष्ठी के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भी अभिभावकों से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।




