Advertisement
झारखंडभारत
Trending

साहिबगंज में हीट वेव से बचाव को लेकर रेलवे का जागरूकता अभियान, कर्मचारियों को दिए गए जरूरी टिप्स।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। मालदा, 28 अप्रैल 2026 भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मालदा रेल मंडल की ओर से साहिबगंज स्थित मेडिकल हेल्थ यूनिट (MHU) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल रेलवे अस्पताल, मालदा की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपा घोष के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन एडीएमओ/एमएचयू/साहिबगंज डॉ. जी.पी. सिंह ने किया। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों एवं लाभार्थियों को संबोधित करते हुए हीट वेव के कारण, उसके दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान खासतौर पर डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

डॉ. सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है, इसलिए नियमित रूप से पानी और ओआरएस का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉशन के लक्षणों की पहचान, प्राथमिक उपचार और गंभीर स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

विज्ञापन

कार्यक्रम में 15 से अधिक रेलवे लाभार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए काफी सहायक होते हैं।

विज्ञापन 2

मालदा मंडल द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल कर्मचारियों बल्कि आम लोगों को भी मौसम जनित खतरों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रखने की बात कही है, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button