
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची द्वारा डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर (2025) परीक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारी
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची द्वारा डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर (2025) की परीक्षा, जो दिनांक 27/04/2026 से आयोजित होने जा रही है, के सफल संचालन हेतु एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ निर्मला सोरेन ने की, जिसमें संबंधित झारखंड के परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक एवं प्रवेक्षक शामिल हुए।
बैठक में परीक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें परीक्षार्थियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना, मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, तथा नकल करते पाए जाने पर निष्कासन जैसी सख्त कार्रवाई शामिल है। परीक्षा केंद्र पर कोई नुकसान करने वाले छात्र या संस्थान से भरपाई की जाएगी.
मॉडल कॉलेज, राजमहल (साहिबगंज) के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने भी मॉडल कॉलेज राजमहल परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शान्तिपूर्वक संपन्न कराने पर बल देते हुए परीक्षार्थियों के लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए सहयोग की अपील की है।




