उत्तर प्रदेश
अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने अतिवृष्टि से प्रभावित व्यक्ति को मच्छरदानी, पन्नी व तिरपाल दिया गया।

बाराबंकी।
रिपोर्टः- शिवा वर्मा
तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के समक्ष अतिवृष्टि से प्रभावित होने का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिस पर अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार द्वारा रामधीरज अतिवृष्टि से प्रभावित व्यक्ति को मच्छरदानी, पन्नी तथा तिरपाल दिया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक निस्तारण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध ढ़ग से कर लिया जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नवाबगंज में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, मौके पर 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।




