रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।जिला जनसंपर्क कार्यालय, द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 30 मार्च 2026 से एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान तीन माह तक संचालित किया जाएगा।
इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है।
निःशुल्क उपलब्ध होगा टीका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह टीकाकरण सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। साथ ही, लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा।
अभिभावकों से अपील स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। यह एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, जो भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है।
सहयोग की अपील विभाग ने सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके।



