
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिले के तालझारी प्रखंड अंतर्गत करणपुरा पंचायत में मेरा युवा भारत (माय भारत) के तहत “छत्रपति शिवाजी युवा क्लब” का गठन किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर के दिशा-निर्देश में युवा मंडल विकास अभियान के तहत आयोजित हुआ।
माय भारत के सदस्य चंदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य पूनम कुमारी की उपस्थिति में क्लब का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हरिओम कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, मुकेश कुमार को सचिव और हीरा प्रसाद दास को कोषाध्यक्ष चुना गया।
चंदन कुमार ने कहा कि युवा क्लब का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उन्हें समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता के विकास की ओर प्रेरित करना है। क्लब के माध्यम से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम में गौरव कुमार सुमन सहित कई युवा उपस्थित रहे। सभी ने समाज सेवा और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




