
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार शाहा
साहिबगंज। राजमहल जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जल महोत्सव के तहत प्रखंड कार्यालय राजमहल से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करेगा।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जल बचाने के उपाय, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
मौके पर बीपीओ गगन बापू, प्रधान सहायक हरिनंदन भगत, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, गोपाल कुमार, मीनाक्षी कुमारी, राम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

