Advertisement
झारखंडभारत
Trending

मालदा मंडल द्वारा 70वें रेलवे सप्ताह-2025 के अवसर पर मंडल स्तरीय रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजित।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा आज रेलवे इंस्टीट्यूट, मालदा में 70वें रेलवे सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य में रेल सेवा पुरस्कार (RSP) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं अध्यक्षा, पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ERWWO), मालदा, श्रीमती मनीषा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री अमरेन्द्र कुमार मौर्य; मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल रेलवे अस्पताल मालदा, डॉ. अनुपा घोष; अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी तथा ERWWO के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक, मालदा,मनीष कुमार गुप्ता एवं अध्यक्षा, ERWWO, मालदा, श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इसके उपरांत रेलवे कर्मचारियों द्वारा नृत्य, वाद्य संगीत एवं गीतों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने मालदा मंडल की समृद्ध सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

समारोह के दौरान लेखा, अभियंत्रण, वाणिज्य, विद्युत (जनरल, टीआरडी एवं ओपी), यांत्रिक, परिचालन, कार्मिक तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण तथा सुरक्षित एवं कुशल रेल संचालन में योगदान हेतु सम्मानित किया गया। कुल 33 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि 13 कर्मचारियों को रेलवे सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता में उल्लेखनीय योगदान हेतु सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, मनीष कुमार गुप्ता ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि समर्पित रेलकर्मियों का सम्मान न केवल मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सुरक्षा, दक्षता तथा यात्री सेवा के महत्व पर बल दिया।

विज्ञापन 3

यह आयोजन मालदा मंडल की सेवा उत्कृष्टता, सुरक्षा संस्कृति एवं कर्मचारी प्रोत्साहन के प्रति सतत प्रतिबद्धता का पुनः प्रमाण रहा, जो भारतीय रेल के मूल्यों के अनुरूप है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button