रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिला प्रशासन, साहेबगंज द्वारा शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 09 मार्च,2026 को नवनिर्मित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम बरहेट एवं नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम राजमहल में जिला स्तरीय पुरुष डबल्स ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अपराह्न 12:30 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी 09 मार्च,2026 को सुबह 8:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए जिला खेल कार्यालय, साहेबगंज द्वारा लिंक जारी किया गया है।
विशेष जानकारी के लिए बरहेट के प्रतियोगिता नोडल पदाधिकारी रूपक मित्रा के मोबाइल नंबर 8809242347 एवं राजमहल के नोडल वसीम के मोबाइल नंबर 9065969445 पर संपर्क किया जा सकता है।




