Advertisement
उप राष्ट्रपति सचिवालयभारत

नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. हेज जी गिंगोब के निधन पर राज्यसभा सभापति के संवेदना संदेश का मूलपाठ

रिपोर्ट:-शमीम 

“माननीय सदस्यों, मुझे नामीबिया गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. हेज जी गिंगोब के दुखद निधन के बारे में सदन को सूचित करना है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, नामीबिया का संविधान बनाने वाली संविधान सभा के अध्यक्ष, स्वतंत्र नामीबिया के पहले प्रधानमंत्री और देश के तीसरे राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना सारा जीवन अपने देश के लोगों की भलाई और अपने देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्रपति गिंगोब भारत के मित्र थे। सितंबर 2022 में 8 नामीबियाई चीतों को भारत में लाने की सुविधा प्रदान करने में राष्ट्रपति गिंगोब की भूमिका की बहुत प्रशंसा की जाती है।”

“इस सदन की ओर से हम नामीबिया की सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हम अपनी हमदर्दी उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं।”

हम महामहिम डॉ. हेज जी गिंगोब के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हैं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button