Advertisement
झारखंडभारत
Trending

राजकीय उच्च विद्यालय नगर पालिका कन्या साहिबगंज में वार्षिक खेलकूद उत्सव का भव्य आयोजन, सावित्री बाई फुले कला मंच का हुआ उद्घाटन।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। पी एम श्री उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय नगर पालिका कन्या साहिबगंज में शनिवार को वार्षिक खेलकूद उत्सव उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़–चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर खेल मैदान में परिवर्तित हो गया और दर्शकों की तालियों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएससी हर्ष कुमार, विशिष्ट एसडीओ शिक्षा लक्ष्मण यादव, प्राचार्य सह भू वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह अतिथि एपीओ संजय कुमार तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत पेड़ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सावित्री बाई फुले कला मंच का विधिवत उद्घाटन भी अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया। यह मंच छात्राओं की रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनेगा। उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से इस पहल का स्वागत किया।

विज्ञापन 2

वार्षिक खेलकूद उत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो–खो, रस्साकशी, जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सत प्रतिशत उपस्थिति, सर्वोच्च अंक, खेल कूद अन्य गतिविधियों में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इससे शारीरिक सुदृढ़ता के साथ–साथ मानसिक संतुलन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा –
“नशा को ना, खेल को हाँ कहें युवा। प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल स्वस्थ शरीर, सशक्त व्यक्तित्व और सकारात्मक जीवन दृष्टि का आधार है।”
वहीं लक्ष्मण कुमार यादव ने खेल को स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र बताते हुए नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने पर बल दिया।

विज्ञापन 5

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय परिवार के शिक्षक–शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा और दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। apo संजय तिवारी ने शिक्षा के महत्व पर लोकगीत गाने गाए वहीं बी एड के
खुशीलाल पंडित ने सरचित कविता सुनाया |

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
[28/02/2026, 2:31 pm] डॉ रंजीत कुमार भूगर्भ शास्त्री Modal College (साहिबगंज): प्रभारी प्रधानाध्यापक ,मो फारूक हुसैन,प्रदीप कुमार मोदी,रेखा कुमारी,अनिल किस्कू,कविता कुमारी,नीलम इंदुवारा,प्रिया कुमारी,प्रियंका कुमारी,रश्मि कुमारी गुप्ता,निरोजिनी मरांडी,सुजीत कुमार,निरोजिनी मरांडी,अनिकेत कुमार खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार,यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो यूसुफ
पिंकी कुमारी, मीरा कुमारी आदि उपस्थित थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button