Advertisement
झारखंडभारत
Trending

शहरी क्षेत्रों में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों की जीत राज्य सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है – एमटी राजा।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में साहिबगंज जिला के दो अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई है यह जीत निश्चित ही क्षेत्र की जनता का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति विकास के अटूट आस्था की जीत है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड के साथ-साथ बरहेट विधानसभा, राजमहल लोकसभा व विधानसभा एवं बोरियो विधानसभा विकास की पथ पर अग्रसर है। सरकार के माध्यम से प्रस्तुत किए गए वित्तीय बजट में भी साहिबगंज जिला को कई बड़े सौगात मिले हैं।जनता ने यह तय किया कि नगर की सरकार भी अगर झामुमो के हाथ होती है तो निश्चित ही शहर में विकास को रफ्तार मिलेगी जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा।महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सोच के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वाली झारखंड की ऊर्जा गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के प्रति महिला मतदाताओं का विश्वास भी शहर की सरकार बनाने में अहम रही है।संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लगातार कड़ी मेहनत का परिणाम स्वरूप आज जीत का सेहरा अध्यक्ष के रूप में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को मिला है।साहिबगंज नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान एवं राजमहल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केताबुददीन शेख को जीत की बधाई। इस चुनाव राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा , बोरियो विधायक धनंजय कुमार सोरेन , केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा , जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह व मैं स्वयं अपने अपने स्तर से चुनावी मैदान में रणनीति तैयार कर अध्यक्ष पद को पार्टी के पाले में लाने का काम किए है। नगर से लेकर जिला तक के पदाधिकारी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है।संगठन सर्वोपरि है।हम सभी ने यह साबित किया कि एकजुट होकर संगठन के मार्गदर्शन पर चलने से निश्चित ही सफलता मिलती है और जनता ने संगठन की एक जुट को विकास की रफ्तार के रूप में स्वीकार किया और अपना आशीर्वाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को देने का काम किया है। क्षेत्र की मतदाता रूपी जनता के प्रति भी आभार है।

*झामुमो पर जनता ने दिखाया विश्वास – सांसद*

राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित प्रत्याशियों पर अपना विश्वास दिखाया है।जहां साहिबगंज नगर परिषद एवं राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी को क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया है।यह संगठन की एकता एवं झारखंड सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है।बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में भी जनता ने सम्मानजनक झामुमो के समर्थन में मतदान किए हैं।जनता के द्वारा दिए गए जनमानस का पूरी तरह संगठन सम्मान करती है और मिले गए आशीर्वाद के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे भी विकास कार्यों के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगी।संगठन के सभी पदाधिकारी को इस जीत के लिए धन्यवाद है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button