
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। उधवा प्रखंड स्थित आरकेजी स्कूल प्यारपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू , थाना प्रभारी राधानगर अमर मिंज , प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा , काजू मल्लिक ,मुखिया मो आजाद व मो यासीन शामिल हुए।सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय के वार्षिक समारोह का उद्घाटन किया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में भी बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित की गई है साथ ही बच्चों के अंदर खेलकूद एवं अन्य प्रतिभागी के प्रति भी प्रशिक्षित किया गया है जो बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए काफी लाभदायक और प्रेरणादायक है।बच्चों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर एकलाकुर रहमान एवं मो जहांगीर सहित अन्य मौजूद थे।



