Advertisement
उत्तर प्रदेशचन्दौली
Trending

पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी सम्बन्धित अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

 

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा

जनपद चन्दौली । पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 565/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/316(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त फ्रांसिस इ पुत्र एलिस निवासी 55 शिवानंदा ले आउट जेजे नगर बैंगलोर (बंगालुरू) सीटी थाना ज्ञान भारती जनपद बैंगलोर सीटी कर्नाटक उम्र करीब 46 वर्ष। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा छल के आशय से कुटरचित फर्जी बिल तैयार कर उसे असली के रूप में प्रयोग करते हुए कम्पनी को जरिये ई-मेल प्रेषित कर उक्त बिल से सम्बन्धित भुगतान कम्पनी से प्राप्त कर लिया गया जिसे वापस नही किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । वादी प्रेम नारायण राय पुत्र रामबचन राय निवासी प्लाजा रोड लाइन्स व प्लाजा लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड रजिस्टर्ड ऑफिस पता लॉट न० 2 आर.आस.आस. ऑफिस के नजदीक थाना-मुगलसराय, जनपद-चंदौली द्वारा तहरीर दी गई कि फ्रांसिस इ पुत्र एलिस निवासी 55 शिवानंदा ले आउट जेजे नगर बैंगलोर (बंगालुरू) सीटी थाना ज्ञान भारती जनपद बैंगलोर सीटी कर्नाटक उम्र करीब 46 वर्ष अभिलेखीय साक्ष्य के साथ कूचरचित दस्तावेज तैयार कराया गया। जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 565/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/316(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुगलसराय स्थित प्लाजा लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेट में कम्पनी के नियम व शर्तो के अधीन बतौर क्षेत्रीय प्रबन्धक दक्षिण भारत नियुक्त हुआ तथा अपनी नियुक्त के दौरान मै अपने एक साथी जन्मेजय नायक के साथ मिलकर कुटरचित फर्जी बिल तैयार कर उसे असली के रूप में प्रयोग करते हुए कम्पनी प्लाजा लॉजिस्टिक को जरिये ई-मेल प्रेषित कर उक्त बिल से सम्बन्धित भुगतान प्राप्त करता रहा तथा मै कम्पनी को कुछ भुगतान विश्वास में रखने हेतु UPI के माध्यम से कर देता था बाकी कम्पनी को बताता था कि पेमेन्ट अभी पार्टी से प्राप्त नहीं हुआ है। थोड़ा समय लगेगा । मैने प्लाजा लाजिस्टिक से सभी पेमेन्ट को जन्मेजय नायक की पत्नी के SBI एकाउन्ट में भेजा है। कम्पनी द्वारा यह पूछे जाने पर कि आप सभी पेमेन्ट एक ही वेन्डर के नाम पर भुगतान कराते है तो मैने कम्पनी को झूठ बोला कि यह वेंडर सस्ते में अच्छी सुविधा देता है। इसलिए सभी काम इसी वेन्डर से कराता हुँ। इस पूरे प्रकरण में मेरे साथ जन्मेजय नायक रहता था और पैसा उसकी पत्नी के खाते में प्राप्त करता था।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button