बाराबंकी
Trending
दरियाबाद प्रखण्ड के लालपुर गुमान चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया।

रिपोटर रमेश यादव
दरिया बाद बाराबंकी। बजरंग दल संयोजक विनय सिंह राजपूत के नेतृत्व में परिषद के अलावा समाज के तमाम बंधुओं ने एक जुलूस निकालकर, पहलगाम के दुर्भाग्यपूर्ण हत्याकांड पर आक्रोश जताया।
विनय सिंह राजपूत ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अब हिन्दुस्तान किसी भी प्रकार की उदारता नहीं दिखाएगा।आतंकवाद का धर्म जगजाहिर हो चुका है।पाकिस्तान ही आतंकवाद की नर्सरी है।धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों का नरसंहार करने वाले जिहादी तत्वों ने जो अपराध किया है,उसका दंड पूरे पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा।

केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह पाकिस्तान पर निर्णायक कार्यवाही करे।
इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह मुन्ना,जिला मंत्री मनोज तिवारी,वरदान शंकर त्रिपाठी, अनुज कुमार सोनी अतुल शुक्ल सरवन सोनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




